ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार में नहीं थम रहा बालू माफिया का कहर, ओवरलोडिंग की जांच कर रहे DTO की टीम पर बोला हमला

SIWAN: बिहार में बेखौफ हो चुके बालू माफिया किसी पर भी हमला करने में संकोच नहीं कर रहे हैं। पटना में खनन विभाग की टीम पर हमला करने के बाद अब सीवान में डीटीओ की टीम पर बालू माफिया का

बिहार में नहीं थम रहा बालू माफिया का कहर, ओवरलोडिंग की जांच कर रहे DTO की टीम पर बोला हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: बिहार में बेखौफ हो चुके बालू माफिया किसी पर भी हमला करने में संकोच नहीं कर रहे हैं। पटना में खनन विभाग की टीम पर हमला करने के बाद अब सीवान में डीटीओ की टीम पर बालू माफिया का कहर बरपा है। ओवर लोड बालू लदे ट्रक को फाइन करने से नाराज बालू माफिया ने डीटीओ की टीम पर हमला बोल दिया। डीटीओ ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई जबकि बालू माफिया के लोगों ने एक सिपाही को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव की है।


बताया जा रहा है कि डीटीओ सुबोध कुमार ग्यासपुर गांव के पास ओवरलोडिंग गाड़ियों की जांच कर रहे थे। बालू लदे ट्रकों को फाइन लगाने से बालू माफिया नाराज हो गए और हमला बोल दिया। इस दौरान डीटीओ सुबोध कुमार ने भागकर अपनी जान बचाई लेकिन दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव का रहने वाला पुलिस कांस्टेबल पिंटू कुमार बालू माफिया के हत्थे चढ़ गया। इस दौरान बालू माफिया के लोगों ने सिपाही की बेरहमी से पिटाई कर दी। 


गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि डीटीओ को भी हल्की चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 32 बालू लदे ट्रकों को जब्त कर लिया है और आरोपी बालू माफिया की तलाश में जुट गई है।