ब्रेकिंग
चारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्ज

वाल्मीकिनगर में पर्यटन स्थलों का तेजस्वी ने लिया जाएजा, जंगल सफारी का उठाया लुत्फ

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार पर्यटन स्थलों का जायजा ले रहे हैं। दौरे के दूसरे दिन शनिवार को तेजस्वी ने गंडक नदी में नौका विहार किया। इसके सा

वाल्मीकिनगर में पर्यटन स्थलों का तेजस्वी ने लिया जाएजा, जंगल सफारी का उठाया लुत्फ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार पर्यटन स्थलों का जायजा ले रहे हैं। दौरे के दूसरे दिन शनिवार को तेजस्वी ने गंडक नदी में नौका विहार किया। इसके साथ ही तेजस्वी ने जंगल सफारी का भी लुत्फ उठाया। तेजस्वी के उनके साथ बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री ललित यादव भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


दरअसल, दो दिवसीय दौरे पर बिहार के डिप्टी सीएम और पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव बगहा पहुंचे हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन तेजस्वी यादव ने गंडक नदी में नौका विहार किया। जंगल सफारी से लौटने के बाद तेजस्वी यादव ने अधिकारियों के साथ गंडक नदी में वन विभाग की तरफ से कराए जा रहे हैं नौका विहार का जायजा लिया और पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद तेजस्वी वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज भी पहुंचे और बराज की देखभाल से जुड़ी जानकारी हासिल की।


इस दौरान डिप्टी सीएम अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के निर्माण स्थल पर भी गए और निर्माण कार्य का जायजा लिया। तेजस्वी के साथ संबंधित विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद थे। तेजस्वी ने कहा कि वाल्मीकिनगर में पर्यटन के क्षेत्र में सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है और पर्यटन मंत्रालय की तरफ से कई योजनाएं भी प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि वाल्मीकिनगर में पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी लेने के लिए वे बगहा पहुंचे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता