ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बालू माफिया के खिलाफ भोजपुर में कार्रवाई, डीएम-एसपी ने कई अवैध ट्रकों को किया जब्त

ARRAH: भोजपुर जिले में अवैध खनन के बाद अवैध परिवहन पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन अब सड़क पर उतर कर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। भोजपुर जिला अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व म

बालू माफिया के खिलाफ भोजपुर में कार्रवाई, डीएम-एसपी ने कई अवैध ट्रकों को किया जब्त
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर जिले में अवैध खनन के बाद अवैध परिवहन पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन अब सड़क पर उतर कर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। भोजपुर जिला अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में आज जिले के कई प्रमुख मार्गों पर अवैध उत्खनन के बाद अवैध परिवहन में लगे लगभग 46 ट्रकों को जब किया गया और उन पर कड़ी कार्रवाई की गई। 


इस दौरान भोजपुर एसपी संजय सिंह भी जिलाधिकारी के साथ मौजूद रहे जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार ने बताया कि जिले में एक स्पेशल मैसिव ड्राइव चलाया गया है। जिसमें अवैध परीक्षण के दौरान कई ट्रकों को ओवरलोडिंग और बिना चालान के परिवहन करते पकड़ा गया ,जिसमें 46 ट्रकों को तत्काल प्रभाव से जप्त कर उन पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। 


वही भोजपुर एसपी ने कहा जिले में लगभग सभी थाना के इलाकों में अवैध बालू के परिचालन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी और एसपी भोजपुर के सड़क पर खड़े होने की सूचना के बाद ट्रक चालक और अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। कई बालू घाटों पर भी छापेमारी की जा रही है, इस छापेमारी के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं छापेमारी अभी भी जारी है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता