ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बालू के विवाद में ट्रैक्टर चालक की पीट-पीट कर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

SASARAM: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला रोह

बालू के विवाद में ट्रैक्टर चालक की पीट-पीट कर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला रोहतास जिले के दरिहट थाना क्षेत्र के हुरका गांव का है जहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


मृतक की पहचान हुरका गांव निवासी संयोग राम के बेटे पप्पू कुमार के रूप में हुई है। जिसकी पीट-पीटकर हत्या कर शव को सोन नदी के पास बालू में फेंक दिया गया। बताया जाता है कि पप्पू दरिहट के इलाके में ट्रैक्टर चलाया करता था। ट्रैक्टर से वह बालू ढोया करता था। बालू को लेकर ही किसी तरह का विवाद होने की आशंका जतायी जा रही है।


 इसी विवाद में कुछ बदमाशों ने पप्पू को लाठी-डंडों से इस कदर पीटा की उसने दम तोड़ दिया। बालू में मिली लाश की सूचना मिलते ही दरिहट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया। इस घटना से हुरका गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजन इस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता