ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

बकरी चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर दो युवकों को लाठी -डंडे से पीटा, एक की मौत; जन्माष्टमी के पर्व पर घर आया था मृतक

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहा

बकरी चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर दो युवकों को लाठी -डंडे से पीटा, एक की मौत; जन्माष्टमी के पर्व पर घर आया था मृतक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बकरी चोरी के एक मामले में एक युवक की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला है। जहां भीड़ ने बकरी चोरी के आरोप में दो युवक को पकड़ लिया और खुटा में बांधकर जमकर पिटाई कर दी। इस भीड़ की पिटाई में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनों युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक युवक का इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पश्चिम भावनंदपुर गांव की है। 


वहीं, इस घटना में मृतक यूवक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पश्चिम पंचायत वार्ड 5 निवासी नरेश शाह का 24 वर्षीया पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। दुसरे घायल युवक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के बरेपुरा वार्ड 3 निवासी नारायण पसवान 25 वर्षीया राहुल कुमार के रूप में हुई। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक आज सुबह भावनंदपुर से एक बकरी चुराकर भाग रहा था। तभी लोगों ने उसे खदेड़ना शुरू कर दिया। 


वही दोनों चोर बकरी चुरा कर मोटरसाइकिल से भाग रहा था इस दौरान भावनंदपुर के पास अचानक उसकी मोटरसाइकिल खराब हो गया। इसके बाद लोगों ने दोनों चोर को पकड़ लिया और जमकर लाठी डांटे से पिटाई कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो दोनों चोर को खूटा में बांध दिया और जमकर पिटाई करने लगा। इस पिटाई के बाद दोनों चोर को घायल अवस्था में पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बाद आनन फानन में पुलिस ने दोनों आरोपी को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक का इलाज चल रहा है। 


इस घटना के संबंध में आरोपी मोहित कुमार ने मरने से पहले बताया है कि अपने मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी बकरी मोटरसाइकिल में फंस गया और लोगों ने बकरी चोरी के आरोप लगाकर जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने बताया है कि हम दोनों लोगों से अपने आपको बेकसूर होने का लगातार रहम की गुहार लगाते रहें। लेकिन इसके बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं था और लोगों खुटा में बांधकर पिटाई कर दिया। मृतक यूवक मोहित कुमार बेंगलुरु में मजदूरी का काम करता था और 10 दिन पहले ही यानी जन्माष्टमी के पर्व पर मोहित अपने घर आया था। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता