ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

बैद्यनाथ प्रसाद महतो को सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, बोले उनको हमेशा रखा जाएगा याद

PATNA: वाल्मीकिनगर के सांसद रहे बैद्यनाथ प्रसाद महतो को पार्थिव शरीर आज विधानसभा लाया गया है. सीएम नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. <span class="fr-vi

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: वाल्मीकिनगर के सांसद रहे बैद्यनाथ प्रसाद महतो को पार्थिव शरीर आज विधानसभा लाया गया है. सीएम नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. 


सीएम बोले काफी लोकप्रिय थे

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनके निधन से काफी दुख पहुंचा है. वह समता पार्टी के समय से ही जुड़े हुए थे. सीएम ने कहा कि वह अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहे हैं. वह अपने क्षेत्र में काफी बेहतर काम किया. वह पार्टी काम भी करते थे. उनके सांसद बने एक साल ही हुआ और निधन हो गया. कब किसके साथ क्या हो जाएगा इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. उनको हमेशा याद रखा जाएगा. सीएम ने कहा कि सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी गहरी अभिरुचि थी. उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री पद की जिम्मेदारियों का भी कुशलता पूर्वक निर्वहन किया था. वर्ष 2009 और 2019 में वह वाल्मीकिनगर के सांसद निर्वाचित हुए.

दिल्ली एम्स में थे भर्ती

बैजनाथ महतो पिछले 2 हफ्ते से दिल्ली एम्स में भर्ती थे. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. बैजनाथ महतो को यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था. हालांकि बाद में उन्हें कई तरह की बीमारियों ने जकड़ लिया. इसी महीने 12 तारीख को अचानक ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. संसद के बजट सत्र में शामिल होने के लिए बैद्यनाथ महतो दिल्ली में ही मौजूद थे.