ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

बहुमत से दूर कमलनाथ फ्लोर टेस्ट के पहले देंगे इस्तीफा, दिग्विजय सिंह ने कर दिया क्लियर

BHOPAL : मध्यप्रदेश विधानसभा में अल्पमत में आ चुकी कमलनाथ सरकार फ्लोर टेस्ट से पहले ही चली जाएगी. बहुमत से दूर मुख्यमंत्री कमलनाथ फ्लोर टेस्ट के पहले ही अपना इस्तीफा दे देंगे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BHOPAL : मध्यप्रदेश विधानसभा में अल्पमत में आ चुकी कमलनाथ सरकार फ्लोर टेस्ट से पहले ही चली जाएगी. बहुमत से दूर मुख्यमंत्री कमलनाथ  फ्लोर टेस्ट के पहले ही अपना इस्तीफा दे देंगे. कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह ने इस बात के संकेत दे दिए हैं.


दिग्विजय सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा में आंकड़े कांग्रेस के साथ नहीं है.  दिग्विजय सिंह ने कहा है कि बीजेपी मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही कुछ अपदस्थ करने में जुटी हुई थी और आखिरकार जोड़ तोड़ता खेलकर पूरा मामला सेट कर दिया गया. दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन्हें इस बात को कबूलने में कोई हिचक नहीं है कि हमारे साथ बहुमत का आंकड़ा नहीं है.


दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि फ्लोर टेस्ट में जाने से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि दिग्विजय सिंह ने कहां है कि इस्तीफे पर फैसला मुख्यमंत्री कमलनाथ को करना है.