ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बाहुबली MLA मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, पुलिस ने अवैध कब्जे वाली बिल्डिंग को गिराया

LUCKNOW: यूपी में बाहुबलियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है. आज एक बार फिर मऊ से विधायक मुख्तारी अंसारी और उसके गिरोह पर कार्रवाई हुई है. लखनऊ के डालीबाग कॉलोनी में मुख्तार अंसारी के

बाहुबली MLA मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, पुलिस ने अवैध कब्जे वाली बिल्डिंग को गिराया
Manish Kumar
2 मिनट

LUCKNOW: यूपी में बाहुबलियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है. आज एक बार फिर मऊ से विधायक मुख्तारी अंसारी और उसके गिरोह पर कार्रवाई हुई है. लखनऊ के डालीबाग कॉलोनी में मुख्तार अंसारी के बिल्डिंग को पुलिस और प्रशासन ने आज तोड़ दिया. इस दौरान घर के सारा सामान को बाहर फेंक दिया. कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

अवैध जमीन पर हुआ था निर्माण

मुख्यार अंसारी के जिस दो मंजिला बिल्डिंग को पुलिस ने गिराया है. वह अवैध कब्जे वाले जमीन पर थी. आज सुबह एलडीए, प्रशासन और पुलिस टीम टीम कार्रवाई पहुंची तो समर्थकों ने पहले विरोध किया. लेकिन पुलिस ने खदेड़ दिया.

बिल्डिंग तोड़ने में लगाया गया 20 जेसीबी

बिल्डिंग गिराने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी. प्रशासन ने 20 जेसीबी को बिल्डिंग तोड़ने के लिए लगाया गया था. कुछ पल में ही बाहुबली की बिल्डिंग का ध्वस्त हो गई. बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग राबिया नाम की महिला का नाम पर था, लेकिन बाद में मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे अब्बास और उमर के नाम पर ट्रांसफर कर दिया गया था. इस बिल्डिंग को गिराने के लिए एलडीए संयुक्त सचिव ने 11 आदेश को आदेश दिया था. बता दें कि इससे पहले भी अंसारी और गुर्गों के कई अवैध ठिकानों को प्रशासन ध्वस्त कर और कब्जा कर चुका है. बाहुबली अतिक अहमद और बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर की कार्रवाई हो रही है.