ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशियां: बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, भतीजे की हालत नाजुक

MUNGER: देशभर में आज राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के मौके पर बहने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रही हैं। इसी बीच मुंगेर में राखी की

मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशियां: बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, भतीजे की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: देशभर में आज राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के मौके पर बहने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रही हैं। इसी बीच मुंगेर में राखी की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना श्रीकृष्ण सेतू एप्रोच पथ पर बनहोदा पेट्रोल पंप के पास की है।


मृतक की पहचान चंडी स्थान टिकारामपुर निवासी सुजीत कुमार के रूप में हुई है जबकि घायल सुजीत का भतीजा हैप्पी उर्फ डोमन कुमार है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सुजीत अपनी बहन के घर राखी बंधवाने के लिए रतनपुर चिरैयाबाद जा रहा था, तभी पेट्रोल पंप के समीप किसी वाहन से उसकी बाइक में टक्कर लग गई।


स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को ऑटो से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल हैप्पी ऊर्फ डोमन कि स्थिती नाजुक देख कर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेन्टर रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।