Hindi News / news / बिहार : बगहा में स्कूल वैन का भयंकर एक्सीडेंट.. ट्रैक्टर की टक्कर में...

बिहार : बगहा में स्कूल वैन का भयंकर एक्सीडेंट.. ट्रैक्टर की टक्कर में एक दर्जन बच्चे हुए घायल

1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Mar 25, 2022, 9:47:44 AM

बिहार : बगहा में स्कूल वैन का भयंकर एक्सीडेंट.. ट्रैक्टर की टक्कर में एक दर्जन बच्चे हुए घायल

- फ़ोटो

BAGHA : बड़ी खबर बगहा से है जहां सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्कूल वैन और ट्रैक्टर की टक्कर में एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चे सेमरा के कटकुईया के हरिओम विद्या मंदिर में पढ़ते हैं। आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल वैन आ रहा था जहाँ तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने सीधी टक्कर मार दी। 


हादसा सेमरा बगहा मुख्य पथ के बंजरिया का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं चालक फरार हो गया। घायल स्कूली बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ इलाज चल रहा है।


घटना के बाद आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गये। घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दरअसल, सुबह में सेमरा के कटकुईया के हरिओम विद्या मंदिर का स्कूल वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। तभी दूसरी दिशा से आ रही ट्रेक्टर ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 से 12 बच्चों के घायल होने की सूचना है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई है।