1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Apr 18, 2020, 9:34:28 AM
- फ़ोटो
WEST CHAMPARAN : 3 मई तक जारी लॉकडाउन को कई लोग तोड़ते दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद पुलिस अलग-अलग जगहों पर अपने तरीके से लोगों को दंड दे रही है. बगहा में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. शहर में यदि आप बेमतलब निकलते हैं तो सावधान हो जाइए आपके माथे पर असामाजिक होने का कलंक लग सकता है.
जीहां यहां पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने वाले लोगों से निपटने के लिए एक नायाब तरीका अपनाया है. जो लोग भी लॉकडाउन का उल्लंघन करते पकड़े जा रहे हैं उनके हाथों पर पुलिस हम परिवार और समाज के दुश्मन हैं का ठप्पा लगा रही है.
पुलिस के इस गांधीवादी तरीके की काफी सराहना हो रही है. ऐसा करने के पीछे पुलिस की मंशा है कि यदि लोगों के हाथ पर ठप्पा मारा जाएगा तो शायद शर्म के मारे ही सही लॉकडाउन तोड़ने की जुर्रत न कर पाएं और समाज एवं परिवार का दुश्मन न बन पाएं.
बता दें कि जिले में अब तक एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है. बावजूद इसके पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है ताकि कोरोना संक्रमण के जद में यहां के लोग ना आ पाएं. अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस द्वारा इस अनूठे पहल का लॉकडाउन तोड़ने वालों पर कितना असर पड़ता है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...