ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बैग में शराब भरकर ले जा रहा था सिपाही, हाजीपुर में लोगों ने दबोचा तो पुलिस ने किया अरेस्ट

VAISHALI : बिहार में शराबबंदी का हाल क्या है इसकी एक तस्वीर वैशाली जिले से सामने आई है। वैशाली जिले के महुआ में स्थानीय लोगों ने एक पुलिस के जवान को शराब से भरी बैग के साथ दबोच लिय

बैग में शराब भरकर ले जा रहा था सिपाही, हाजीपुर में लोगों ने दबोचा तो पुलिस ने किया अरेस्ट
Editor
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में शराबबंदी का हाल क्या है इसकी एक तस्वीर वैशाली जिले से सामने आई है। वैशाली जिले के महुआ में स्थानीय लोगों ने एक पुलिस के जवान को शराब से भरी बैग के साथ दबोच लिया।  दरअसल यह पूरा मामला महुआ-पातेपुर सड़क का है, जहां जिरवार गांव के पास बाइक से जा रहे पुलिस के एक जवान का एक्सीडेंट हो गया। पुलिस का जवान सड़क पर गिर पड़ा और इस दौरान उसके बैग में रखी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गई। 


पुलिस जवान के बैग में शराब की कई बोतलें रखी हुई थी। इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने पुलिसकर्मी की जमकर धुनाई भी कर दी। आक्रोशित लोगों का कहना था कि जब पुलिस वाले ही शराब का कारोबार कर रहे हैं तो शराबबंदी का क्या मतलब कई लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस शराब लेकर घूमती है और जबरन निर्दोष लोगों को फंसा देती है। इस पूरे हंगामे के बीच थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का आलम हो गया। उन्होंने पुलिस के जवान को बंधक बना लिया। उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तब जाकर वह छोटा पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार भी कर लिया है। 



शराब के साथ जा रहे पुलिस के जवान के बारे में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक तो वह पातेपुर थाने में तैनात है। छुट्टी लेकर वह अपने घर जा रहा था तभी सड़क पर एक्सीडेंट हो गया और बैग में रखी शराब की बोतलें बाहर आ गई। जिले के एसपी ने बताया है कि बीएमपी का जवान शराब की बोतलों के साथ पकड़ा गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता