ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

BEGUSARAI FLOOD: बाढ़ पीड़ितों ने NH-31 को किया जाम, CO- BDO के आवास को घेरा, जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

BEGUSARAI: बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया। बलिया स्थित एनएच 31 को जाम कर लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आवागमन को बाधित कर दिया। इस दौरान क

BEGUSARAI FLOOD: बाढ़ पीड़ितों ने NH-31 को किया जाम, CO- BDO के आवास को घेरा, जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया। बलिया स्थित एनएच 31 को जाम कर लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आवागमन को बाधित कर दिया। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वही बाढ़ पीड़ितोंं ने इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की। साथ ही बलिया सीओ के आवास का घेराव कर दिया।


बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि बलिया प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर परमानंदपुर नौरंगा ताजपुर गोखल नगर, विष्णुपुर सहित कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। इसके बावजूद सरकार की ओर से किसी तरह की मदद नहीं की जा रही है। बाढ़ से लोग परेशान हैं। बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा आज भड़क उठा। बाढ़ पीड़ितों ने पहले एनएच 31 को जाम कर सड़क पर टायर जलाकर जिला प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। बाद में बाढ़ पीड़ितों ने बलिया सीओ के आवास को घेराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत करवाने में जुट गयी लेकिन बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की करने लगे।


बाढ़ पीड़ितों का कहना था कि सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी प्रकार का कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बढ़ गयी है। जिला प्रशासन द्वारा कागज पर ही काम दिखाया जा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। बाढ़ पीड़ितों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। किसी तरह की मदद नहीं की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।