ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बड़ा हादसा टला : राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग : यात्रियों में मची अफरा-तफरी

RANCHI : खबर रांची से आ रही है। जहां दिल्ली से रांची आ रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए में रफीगंज रेलवे स्टेशन के पास अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफ

बड़ा हादसा टला : राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग : यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : खबर रांची से आ रही है। जहां दिल्ली से रांची आ रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए में रफीगंज रेलवे स्टेशन के पास अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के चक्कों से धुआं निकलते देखकर ट्रेन को अचानक रोक दिया गया और 30 मिनट की कड़ी मशक्त के बाद 11फायर सिलेंडर से आग पर काबू पा लिया गया। 


जानकारी के अनुसार दिल्ली-रांची राजधानी एक्सपेस 20840 के बी 10 बोगी के चक्कों में रफीगंज रेलवे स्टेशन के पास अचानक आग लग गई। यात्रियों के मुताबिक ट्रेन की चेन पुलिंग की गई थी। जिस वजह से चक्के से धुआं निकलने लगा। इसके बाद अफरा-तफरी के हांलात बन गए। घटना की सूचना रेलवे के वरीय अधिकारी को दे दी गयी है। 


वहीं, धुआं निकलने पर ट्रेन को रोका गया और फिर रेलवे की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वैसे घटना से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस घटना की वजह से ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे विलंब से रांची पहुंची। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।