Bihar News: वंदे भारत एक्सप्रेस अब बिहार से हावड़ा तक, 6 घंटे में पूरा होगा सफर Tourist Place In Bihar: बिहार को मिला अपना ‘लक्ष्मण झूला’, राज्य का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज तैयार Burdwan Bus Accident: पश्चिम बंगाल के बर्दवान में भीषण सड़क हादसा, बिहार के 10 तीर्थयात्रियों की मौत; दर्जनों घायल Bihar News: पोखर से बरामद हुआ शिक्षक का शव, विवाद के बाद से थे लापता ₹1 लाख करोड़ की रोजगार योजना आज से लागू, लाल किले से PM MODI का बड़ा ऐलान गांधी मैदान से CM नीतीश ने की कई बड़ी घोषणाएं...नौकरी के लिए परीक्षा देने वालों के लिए खुशखबरी, परदेश से घर आने वालों के लिए बड़ी घोषणा, और भी बहुत कुछ जानें... Asia Cup 2025: भारत के स्टार ओपनर को चयनकर्ताओं का झटका, बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिलेगी टीम में जगह Bihar News: गांधी मैदान से CM नीतीश का ऐलान- बताई अपनी प्राथमिकता, पूर्व की सरकार पर भी साधा निशाना Bihar Weather: 15 अगस्त को बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजपुर के बड़हरा में भोजन वितरण और सामुदायिक किचन का पांचवां दिन
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 16 Dec 2023 08:29:53 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : राजभवन ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में वर्ष 2024 के लिए जारी छुट्टी कैलेंडर में संशोधन किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से महज 24 घंटे बाद शुक्रवार को जारी पत्र में कहा गया है कि बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, सिखों के पहले गुरु श्रीगुरुनानक देव और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर वर्ष 2024 में भी छुट्टी रहेगी। इससे पहले इन छुट्टियों को रद्द कर दिया गया था।
दरअसल, गुरुवार को जारी छुट्टी के कैलेंडर में उक्त महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी नहीं दी गई थी। जबकि वर्ष 2023 के छुट्टी कैलेंडर में इन महापुरुषों की जयंती पर अवकाश दिया गया था। हालांकि,अभी भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर 11 अक्टूबर को छुट्टी अगले साल नहीं रहेगी, क्योंकि इस दौरान 10 से 13 अक्टूबर तक दुर्गापूजा का अवकाश रहेगा। अब वर्ष 2024 में कुल 93 छुट्टियां होंगी, जिनमें 30 दिन गर्मी का अवकाश शामिल है। वर्ष 2023 में कुल 92 छुट्टियां थीं, जिनमें 30 दिन गर्मी का अवकाश था।
वहीं, इससे पहले सरकारी स्कूलों के लिए जारी वार्षिक अवकाश कैलेंडर 2024 में छुट्टी की संख्या कम होने पर सोशल मीडिया पर एक त्यागपत्र वायरल हुआ है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यूपी के युवक को बिहार में शिक्षक भर्ती पर नियुक्ति मिली थी। लेकिन अवकाश कम होने के कारण उसने रिजाइन कर दिया। त्यागपत्र देने वाले की ओर से लिखा गया है कि अवकाश कम होने से घर आने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। इसलिए वह इस नौकरी से त्यागपत्र दे रहा है।
उधर,आठ दिनों की क्रिसमस के मौके पर 24 से 31 दिसंबर तक छुट्टी रहेगी। गर्मी की छुट्टी एक से 30 जून तक रहेगी। 21 से 24 मार्च तक होली की चार दिनों की छुट्टी होगी। ईद और मुहर्रम पर दो-दो दिनों का अवकाश दिया गया है। राजभवन के पत्र में यह भी कहा गया है कि चांद दिखने के अनुसार मुस्लिम त्योहारों के अवकाश की तिथि में परिवर्तन हो सकता है।