Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय Bihar news: बिहार विधान परिषद में नौकरी करने का सुनहरा मौका, निकली इतने पदों पर भर्ती; जानिए कैसे करें आवेदन School Fees : स्कूलों में डिजिटल ट्रांसपेरेंसी का बड़ा कदम, अब UPI से होगी फीस पेमेंट; खत्म होंगी लंबी लाइनें Success Story: IFS ऑफिसर गीतिका की अनसुनी दास्तां, खुद को सोशल मीडिया से दूर कर कैसे किया कमाल? आप भी जानिए अनोखी ट्रिक Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज, राघोपुर से शुरू किया चुनावी अभियान Diwali 2025: दिवाली पर सिर्फ लक्ष्मी-गणेश ही नहीं, बल्कि इन मूर्तियों को भी लाए घर; फायदे जानकर रह जाएंगे दंग Bihar election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी का वर्चुअल संवाद. शुरू होगा ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ अभियान BJP Candidates : बीजेपी ने तीन उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, एक मुस्लिम कैंडिडेट के नाम का हुआ एलान
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 01 Sep 2024 01:57:17 PM IST
- फ़ोटो
WEST CHAMPARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य में आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पश्चिमी चंपारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बच्चें का विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े आपस में भिड़ गए। इसके बाद धारदार हथियार से काटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। यह घटना लौरिया के परसा धांगड़टोली वार्ड नं. 12 की है।
जानकारी के मुताबिक विनोद धांगड़ (46) नामक मजदूर की हत्या फरसा से मार कर दी और जीएमसएच में इलाज के दौरान रात्रि दो बजे विनोद की मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस कांड के आरोपित फरार हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का दावा किया है। इस मामले में जीएमसीएच अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी दारोगा राम कुमार पासवान ने बताया कि विनोद धांगड़ के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गवाहों के अनुसार मारपीट के कारण उनकी मौत हुई है। परिजनों का बयान दर्ज कर लौरिया पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
वहीं ,मृतक विनोद धांगड़ के साला विलास महतो ने बताया कि उसकी भांजी बिजली कुमारी (10) अपने पड़ोसी के बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलने के दौरान बिजली कुमारी और अन्य बच्चों में मामूली विवाद हो गया। इसी को लेकर संध्या सात बजे अशर्फी महतो, दिनेश महतो तथा रामबाबू महतो ने हरवे हथियार से लैश होकर हमला बोल दिया।
उसके बाद सभी आरोपी मिलकर विनोद धांगड़ को पीटने लगे। उसके बाद विनोद को दरवाजे से खींचकर बाहर निकाला और फरसा से सिर पर मार गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। वे जख्मी होकर वहीं पर गिर गए। गांव के लोग शोर सुनकर दौडे़ तो हमलावर वहां से फरार हो गए। परिजन विनोद धांगड़ को लेकर लौरिया रेफरल अस्पताल पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर कर दिया गया। रात्रि नौ बजे विनोद को जीएमसीएच लाया गया। वहां रात्रि दो बजे के करीब विनोद की मौत हो गयी।