1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 18, 2024, 10:21:22 AM
- फ़ोटो
MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इस बढ़ते अपराध को लेकर नेता विपक्ष भी लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसके बाद भी इस तरह के मामले में कोई ख़ास कमी नजर नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है। जहां धान की खेत से एक महिला का शव बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, मधुबनी में धान की खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है। यह घटना बाबूबरही थाना क्षेत्र के भूपट्टी गांव की बताई जा रही है। इस महिला की पहचान मंजू देवी के रूप में हुई है। फिलहाल घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जूट गई है।
बताया जा रहा है कि, मंजू देवी के बच्चों की पड़ोसी ललित राम के बच्चों से झगड़ा हुआ। जिसके बाद कहा जा रहा है कि ललित राम की पत्नी ने मंजू देवी के घर में घुस कर उसपर हमला कर दिया। ललित राम की पत्नी से मंजू की बुरी तरह से पिटाई कर डाली। दूसरे दिन मंजू देवी अपने धान के खेत में गई तो शाम तक घर वापस नहीं आई।
उसके बाद परिजन मंजू देवी के खोजबीन में जूट गए। तभी कुछ लोगों ने देखा कि मंजू का शव धान में खेत में पड़ा हुआ। उसके बाद इसकी सुचना नाजिदकी थाने के पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद पुरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है।
उधर, मृतिका के ससुर देव कुमार ने बताया की उसकी बहू की ललित राम व उसकी पत्नी और मां ने गला दबा कर हत्या कर दिया है। सूचना पाकर पहुंचे बाबूबरही थाना अध्यक्ष चंद्र मानी ने दल बल के साथ पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम कराकर। शव परिजनों को सौपकर छानबीन में जुटी गए है।