1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 05, 2019, 1:13:24 PM
- फ़ोटो
BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी ख़बर भागलपुर से है, जहां एक बच्चे की मौत पर बवाल हुआ है. बच्चे की मौत से भड़के लोगों ने दो ट्रक और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया है. भागलपुर के नवगछिया में एक ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए लोगों ने दो ट्रक और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया. पूरी घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के जाह्नवी चौक के पास की है. घटना से भड़के लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोक-झोंक हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट