ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

बाबा साहब की चर्चा को विराम देने के मूड में नहीं जदयू, 6 दिसंबर को आयोजित होगा 'संविधान बचाओ मार्च'

PATNA : बाबा साहब आंबेडकर और संविधान को लेकर बिहार की राजनीति में कई दिनों से बहस चल रही है। जदयू लगातार इस बात को कह रहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार संविधान को बदलना

बाबा साहब की चर्चा को विराम देने के मूड में नहीं जदयू, 6 दिसंबर को आयोजित होगा 'संविधान बचाओ मार्च'
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बाबा साहब आंबेडकर और संविधान को लेकर बिहार की राजनीति में कई दिनों से बहस चल रही है। जदयू लगातार इस बात को कह रहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार संविधान को बदलना चाह रही है। ऐसे में जदयू इसको लेकर लगातार कार्यक्रम भी कर रही है। ऐसे में भीम संसद के बाद अब जदयू  डा. अंबेडकर की पुण्य तिथि छह दिसंबर पूरे प्रदेश में संविधान बचाओ मार्च का आयोजन करने जा रही है। 


दरअसल, पटना में भीम संसद का वृहत आयोजन 26 नवंबर को समाप्त हुआ है और अब जदयू डा. अंबेडकर की पुण्य तिथि छह दिसंबर पूरे प्रदेश में संविधान बचाओ मार्च का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की देखरेख में यह आयोजन होगा। जदयू के प्रदेश पदाधिकारी व विधान पार्षद ने बताया कि पटना में भी पार्टी संविधान बचाओ मार्च का आयोजन कर रही है।


मालूम हो कि, संविधान बचाओ अभियान के बहाने जदयू मुख्य रूप से भाजपा पर निशाना साधता रहा है। जदयू लगातार इस बात को कह रहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार संविधान को बदलना चाह रही है। भाजपा संविधान के माध्यम से मिले आरक्षण को खत्म करना चाह रही है। इसी को ध्यान में रखकर एक सौ से अधिक जगहों पर लगभग एक साल तक भीम संवाद का आयोजन किया गया। इसके बाद पटना में वृहत स्तर पर भीम संसद का आयोजन पहली बार हुआ। अब संविधान मार्च की तैयारी है।


आपको बताते चलें कि, संविधान मार्च का आयोजन पूरे प्रदेश में 11 बजे आरंभ होगा। पटना में होने वाले आयोजन के संबंध में बताया गया जदयू प्रदेश कार्यालय में जदयू के नेता व कार्यकर्ता पहले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यालय से मार्च निकलेगा और हाईकोर्ट के समीप बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगा। कुछ देर तक पार्टी के लोग वहां रहेंगे और फिर मार्च वहीं खत्म हो जाएगा।