ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डरकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर

बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में CM और डिप्टी CM को आमंत्रण, मनोज तिवारी भी हो रहे शामिल

PATNA : बाबा बागेश्वर की कथा में शामिल होने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को निमंत्रण भेजा गया है। इन दोनों को बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद

बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में  CM और डिप्टी CM को आमंत्रण, मनोज तिवारी भी हो रहे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बाबा बागेश्वर की कथा में शामिल होने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को निमंत्रण भेजा गया है। इन दोनों को बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हनुमत कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। हालांकि, नीतीश और तेजस्वी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की गयी है। 


दरअसल, पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली में 13 मई से लेकर 17 मई तक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के तरफ से हनुमान कथा होने वाली है। इसको लेकर बिहार में जमकर राजनीति हो रही है। बाबा बागेश्वर के इस कथा वाचन कार्यक्रम का राजद के तरफ से एकसुर में विरोध किया जा रहा है। राजद के कई मंत्री और नेता के तरफ से यह कहा जा रह है कि, वो किसी बाबा को नहीं जानते हैं। कुछ लोगों के तरफ से सीधे तौर पर धमकी दी जा रही है। वहीं, इस बीच    बाबा बागेश्वर कार्यक्रम के आयोजक के तरफ से सीएम और उपमुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया गया है। 


वहीं, 15 मई को बाबा धीरेंद्र शास्त्री लोगों के मन के सवाल का जवाब देंगे। भीड़ में से किसी को भी बुलाकर वो उसके मन में चल रही समस्या और उसके समाधान पर बात करेंगे। रेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी भी की जा रही है। 30 एकड़ में एक नगर बसाया गया है। इस प्रोग्राम में 14 मई को इस कार्यक्रम में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी शामिल होंगे। अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मनोज तिवारी भजन गाने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने बिहार के तकरीबन हर नेता को निमंत्रण दिया है चाहे वह किसी दल का हो।


आपको बताते चलें कि, पटना पहुंचने से लेकर तरेत पाली में रहने तक बाबा धीरेंद्र शास्त्री सुरक्षा के कड़े घेरे रहेंगे। बता दें कि उनके आगमन से पहले ही पक्ष और विरोध में काफी बयानबाजी हो रही है। जिसके बाद प्रशासन खास सतर्क है। धीरेंद्र शास्त्री के आने के समय पटना एयरपोर्ट पर ज्यादा भीड़ ना लगे इसकी भी व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से की जा रही है।