1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 16, 2019, 9:29:14 PM
- फ़ोटो
DESK: कश्मीर को लेकर जारी उथल पुथल के बीच बाबा अमरनाथ अंतर्ध्यान हो गये हैं. आखिरी पूजा के साथ ही पवित्र गुफा में बाबा अमरनाथ को विदाई दी गयी. बाबा बर्फानी अगले साल फिर अवतरित होंगे. https://youtu.be/tKMKJFc3g5g सुरक्षा बल के जवानों ने दी विदाई गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा 15 अगस्त तक चलती है. कल 15 अगस्त को पवित्र गुफा के सामने बाबा बर्फानी की आखिरी पूजा हुई. चूंकि वहां अभी श्रद्धालुओं के जाने पर रोक है लिहाजा अमरनाथ गुफा के पास तैनात सुरक्षा बल के जवानों ने आखिरी पूजा की. सरकार ने श्रद्धालुओं के वहां जाने पर भले ही रोक लगा दी हो लेकिन अमरनाथ गुफा के आस पास भारी तादाद में सुरक्षा बल पहले की तरह ही तैनात थे. सुरक्षा बलों के जवानों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन हवन के साथ बाबा अमरनाथ को विदाई दी. अभूतपूर्व रही इस बार की अमरनाथ यात्रा इस साल की अमरनाथ यात्रा अभूतपूर्व रही. सरकार ने अगस्त की शुरूआत में ही श्रद्धालुओं की यात्रा पर रोक लगा दी थी. मौसम खऱाब रहने के कारण पहले श्रद्धालुओं को रोका गया. फिर सुरक्षा बलों ने यात्रा पर आतंकी हमले की साजिश को बेनकाब किया. इसी बीच सरकार ने अमरनाथ यात्रियों को तत्काल कश्मीर छोड़ने का निर्देश दे दिया. बड़ी तादाद में श्रद्धालु बगैर दर्शन किये ही वापस लौट गये. फिर केंद्र सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला ले लिया. इन घटनाक्रमों के बीच श्रद्धालुओं के जेहन से अमरनाथ यात्रा उतर गया. लेकिन पवित्र गुफा से लेकर बेस कैंप तक CRPF और BSF के जवान तैनात थे. पवित्र गुफा के पास तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने ही बाबा अमरनाथ की आखिरी पूजा की.