1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 28, 2019, 7:40:56 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. एक कलयुगी बाप अपने बेटे को बेच कर ऑटो खरीदा लिया. पैसे का लालची पिता अपने दूसरे बेटे को भी बेचने के लिए उसका सौदा कर रहा है. बच्चे के दादा ने सिटी एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. पूरी घटना जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां एकभिंडा निवासी बाबू प्रसाद यादव ने अपने बेटे पर गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि 7 साल के पोते को उनका बेटा बेचना चाहता है. बाबू प्रसाद यादव की मानें तो उनके बेटे ने दुधमुंहे बच्चे को जन्म के 2 दिन बाद ही 80 हजार में बेच दिया था. उसने उस पैसे से ऑटो खरीद लिया. अब वह दूसरे बेटे को भी बेचना चाहता है. इस डर से बाबू प्रसाद अपने पोते को लेकर जगह-जगह भटक रहे हैं. जानकारी के मुताबिक तीन महीने पहले आरोपी पिता ने मधुबनी जिला के पंडोल में दूसरे बेटे को बेचा था. इस बात की जानकारी जब बाबू प्रसाद यादव को लगी, तो वो अपने पोते को ढूंढते हुए पंडौल बाजार पहुंचे दो हजार रुपये लेकर अपने पोते को वापस ले आये तब से वो पोते को लेकर मंदिर में रह रहे हैं. बाबू प्रसाद यादव का कहना है कि इनके बेटे को कुल 3 बच्चे हैं. जिसमें एक बेटी और दो बेटा है. बेटा-बहू ने मिलकर 3 महीने पहले अपने छोटे बेटे को बेच दिया और अब इसे भी बेचने का प्रयास कर रहे हैं. बड़े बेटे को किसी तरह उन्होंने बचा लिया लेकिन छोटे बेटे का कुछ पता नहीं चल पा रहा है. पूछने पर उसने साथ मारपीट की जाती है. इस मामले पर जब सिटी एसपी योगेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लड़कों के दादा ने अपने बेटे पर आरोप लगाया है. सिटी एसपी ने बताया कि मामला काफी संगीन है. सदर थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. दरभंगा से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट