ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बाप-बेटे के झगड़े को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, कुछ पुलिसकर्मी घायल, CCTV फुटेज सामने आने के बाद 4 गिरफ्तार

SAHARSA: सहरसा के सौरबाजार थाना इलाके में पिता और पुत्र के बीच हुए मारपीट मामले की जांच के लिए पुलिस गयी थी। इसी दौरान सौरबाजार पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया। जिसक

बाप-बेटे के झगड़े को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, कुछ पुलिसकर्मी घायल, CCTV फुटेज सामने आने के बाद 4 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सौरबाजार थाना इलाके में पिता और पुत्र के बीच हुए मारपीट मामले की जांच के लिए पुलिस गयी थी। इसी दौरान सौरबाजार पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


 सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि कैसे पुलिस गाड़ी लेकर भाग रही है और असामाजिक तत्व के लोग खदेड़ रहे हैं। इस हमले में कुछ पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार थाने के थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, डीएसपी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है। 


घटना सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के समदा बाजार की बताई जा रही है। वहीं घटना में शामिल 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीएसपी कामलेश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया कि समदा में बाप-बेटे के बीच मारपीट हुई थी। जिसकी सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस को देख कुछ आसामाजिक तत्व के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों को चोटे लगी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता