ब्रेकिंग
दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?

बीएड का एग्जाम होगा कैंसल, कोरोना के कारण स्थगित होगी परीक्षा

PATNA : बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण शिक्षा व्यवस्था पर इसका खासा असर देखने को मिल रहा है. 31 मार्च तक स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को बंद किये जाने के बाद अब धी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण शिक्षा व्यवस्था पर इसका खासा असर देखने को मिल रहा है. 31 मार्च तक स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को बंद किये जाने के बाद अब धीरे-धीरे अन्य कोर्स के छात्रों को भी इससे भुगतना  पड़ रहा है. बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए 29 मार्च को आयोजित राज्यस्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा भी स्थगित करने की मांग हो रही है. 


इस एग्जाम को कैंसल करने के लिए कुलाधिपति कार्यालय को अवगत कराते हुए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर करने का निर्णय लिया गया है. सीइटी बीइडी के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो अजीत कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान परीक्षा कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुमोदित है. बता दें कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के अधीनस्थ बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए 29 मार्च को आयोजित राज्यस्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा होने वाली है.


दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में हुई सीइटी-बीइडी 2020 की कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. हालांकि अभी परीक्षा में 2 हाटों का समय है. ऐसे में अब तक सरकार की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है. बता दें कि बिहार में पठन-पाठन और परीक्षा का कार्यक्रम 31 मार्च तक रद्द कर दिया गया है.