ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

अभ्रक माफिया ने वन विभाग की टीम पर किया हमला, 3 कर्मचारी व पुलिसकर्मी घायल

NAWADA: बिहार के नवादा जिले इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां अभ्रक माफिया ने वन विभाग की टीम पर हमला किया है।इस दौरान 3 कर्मचारी व पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। घायलों को रजौल

अभ्रक माफिया ने वन विभाग की टीम पर किया हमला, 3 कर्मचारी व पुलिसकर्मी घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार के नवादा जिले इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां अभ्रक माफिया ने वन विभाग की टीम पर हमला किया है।इस दौरान 3 कर्मचारी व पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। घायलों को रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना रजौली थाना क्षेत्र के कुंभियतारी जंगल की है। नवादा डीएफओ संजीव रंजन ने बताया कि वन विभाग की टीम अवैध अभ्रक खदान पर छापेमारी करने गई थी। छापेमारी के दौरान जेसीबी को जब्त कर लौट रही थी तभी अभ्रक माफिया द्वारा वन विभाग की टीम को घेर लिया गया और बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा गया।


इस हमले में रजौली वन विभाग फॉरेस्टर, रेंजर और एक ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गये हैं। जिन्हें इलाज के लिए रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस दौरान कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटे आई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ और रजौली पुलिस मौके पर पहुंचे। 


जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के एक गाड़ी को गड्ढे में पलट दिया और जेसीबी को छुड़ाकर अपने साथ ले गये। इस घटना में विजय सिंह, सोमर सिंह, मुरारी साव, मोहन साव का नाम आ रहे है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता