Hindi News / news / साइको किलर ने पटना पुलिस को दिया 5 करोड़ का ऑफर, सेटिंग कर...

साइको किलर ने पटना पुलिस को दिया 5 करोड़ का ऑफर, सेटिंग कर लो और छोड़ दो

1st Bihar Published by: Updated Sep 26, 2020, 8:48:17 AM

साइको किलर ने पटना पुलिस को दिया 5 करोड़ का ऑफर, सेटिंग कर लो और छोड़ दो

- फ़ोटो

PATNA :पटना पुलिस के गिरफ्त में आते ही साइको किलर  अविनाश श्रीवास्तव उर्फ अमित बुरी तरह से डर गया. पहले तो उसने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की पर लगा कि अब कुछ नहीं हो सकता तो उसने सेटिंग करने की बात कही.  प

खबर के अनुसार गिरफ्तार होने के बाद उसने पुलिस की चंगुल से छूटने के लिए काफी प्रयास किया. उसने पुलिस को कहा कि दो घंटे का समय दीजिए, हम पांच करोड़ दे रहे हैं. लेकिन, पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा.

पुलिस अमित को पटना ले आई है और उससे पूछताछ की जा रही है. इसकी पुष्टि एसएसपी ने कर दी है. उसे रक्सौल से गिरफ्तार किया गया है जब वह अपनी मां के साथ नेपाल भागने की तैयारी में था.पटना लाने के बाद उससे पूछताछ हो रही है. पुलिस यह पता कर रही है कि वह अन्य किस मामले को अंजाम दे चुका है.