ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR NEWS : अवैध खनन में लगे 2 मजदूरों की बालू में दबकर मौत, JCB ड्राइवर फरार

LAKHISARAI : बिहार में अवैध बालू खनन को लेकर लगातार लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला लखीसराय से सामने आया है। अवैध खनन में जुटे दो मजदूरों की बालू में

BIHAR NEWS : अवैध खनन में लगे 2 मजदूरों की बालू में दबकर मौत, JCB ड्राइवर फरार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

LAKHISARAI : बिहार में अवैध बालू खनन को लेकर लगातार लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला लखीसराय से सामने आया है। अवैध खनन में जुटे दो मजदूरों की बालू में दबने से मौत हो गई है। यह घटना जिले के किऊल थाना क्षेत्र के घोषीकुंडी गांव का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के मुताबिक, किऊल नदी में बुधवार की सुबह अवैध बालू खनन में लगे मजदूर के बालू में दबकर मौत होने का मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। घटना सुबह लगभग पांच बजे की बताई जा रही है। हालांकि, दो थाना क्षेत्र के मामला होने के बावजूद किसी भी थाने की पुलिस तीन घंटे बाद आठ बजे तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। बालू खनन माफिया मृतक के परिजन को विश्वास में लेकर मामला को रफा दफा करने के प्रयास में जुट चुके हैं।


वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार मजदूर की मौत अवैध खनन में लगे जेसीबी चालक के लापरवाही से हुई है। मृतक की पहचान तेतरहट थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी विनोद यादव के लगभग 28 वर्षीय पुत्र अमन कुमार उर्फ घोलटन कुमार के रूप में हुई है। तीन घंटा से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मौके पर पुलिस के नहीं पहुंचने से स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो शव को लेकर सड़क जाम करने की चर्चा करने लगे।


इधर, ग्रामीणों ने बताया कि अवैध बालू खनन माफिया सरकार के निर्धारित क्षेत्र से बाहर जेसीबी से मिट्टी हटाकर गड्ढा कर जान जोखिम में डलवाकर मजदूरों के सहयोग से बालू निकल रहे थे। इसी दौरान धसान गिरने से घोलटन गड्ढे में दब गया। गड्ढे में दबे मजदूर को छोड़ बालू माफिया जेसीबी चालक सहित मौके से फरार हो गया। जिसके कारण उनकी मौत मौके पर ही हो गई। मृतक के साथ काम कर रहे अन्य मजदूर की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद गड्ढे से मृतक के शव को बाहर निकाला। मजदूर की माने तो जेसीबी चालक मौके से फरार ना होकर तत्काल बालू हटाकर मजदूर की जान बचा सकता था।