Hindi News / news / पटना में आज संभलकर निकलिए.. ऑटो स्ट्राइक है

पटना में आज संभलकर निकलिए.. ऑटो स्ट्राइक है

1st Bihar Published by: 5 Updated Sep 05, 2019, 1:30:46 PM

पटना में आज संभलकर निकलिए.. ऑटो स्ट्राइक है

- फ़ोटो

PATNA : पटना में अगर आपको आज घर से बाहर निकलना है तो उसके लिए केवल अपने वाहनों का ही प्रयोग करें वरना मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पटना के ऑटो चालक आज स्ट्राइक पर हैं। राजधानी में ऑटो चालकों ने सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक हड़ताल पर रहने का फैसला किया है। इस हड़ताल में ज्यादातर ऑटो चालक संघ शामिल हैं हालांकि पटना महानगर टेंपो चालक संघ ने इस हड़ताल में शामिल होने का फैसला नहीं किया है। पटना के ऑटो चालकों ने नए ट्रैफिक नियमों के विरोध और टाटा पार्क स्टैंड की मांग को लेकर आज की हड़ताल बुलाई है।