1st Bihar Published by: Updated Nov 16, 2020, 9:51:09 AM
- फ़ोटो
KHAGARIYA : इस वक़्त की बड़ी खबर खगड़िया जिले से सामने आ रही है जहां महेशखूंट थाना इलाके के रोहरी में ऑटो और टैंकलॉरी में जोरदार टक्कर होने से ऑटो सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा यात्री गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है.
एक्सीडेंट के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. लोग इधर-उधर भागते नजर आये. लोगों में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश भी देखने को मिला. बाद में आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी यात्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को मामले की सूचना दी.
इधर मौके पर पहुंची ने मृत यात्री के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई जिसके बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.