1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Jan 22, 2020, 4:49:36 PM
- फ़ोटो
AURNGABAD: एक सनकी प्रेमी ने प्रेमिका पर अंधाधुन चाकू से वार कर जख्मी कर दिया. फिर खुद को भी चाकू मारकर लिया. इसके बाद उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश. यह घटना मदनपुर के शिवगंज की है.
दोनों को गंभीर स्थिति में सदर हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
घटना को बाद जख्मी प्रेमिका और प्रेमिका को लोगों ने सदर हॉस्पिटल लाया और दोनों को भर्ती कराया है. दोनों का इलाज चल रहा है. पुलिस हॉस्पिटल पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है.
शादी की बात सुन गया भड़क
बताया जा रहा है कि प्रेमिका की शादी किसी और लड़के से ठीक हो गई है. इसकी जानकारी जब प्रेमिका ने प्रेमी को दी तो वह गुस्से में आ गया और प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि दोनों में कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमी प्रेमिका से ही शादी करना चाह रहा था, लेकिन लड़की के परिजनों ने किसी और लड़के के साथ उसकी शादी ठीक कर दी थी. इसको लेकर वह नाराज हो गया और प्रेमिका पर हमला कर खुद जान देने की कोशिश की.