Hindi News / news / सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, छठ पर्व में घर जा रहे...

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, छठ पर्व में घर जा रहे थे दोनों

1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Oct 31, 2019, 8:34:36 AM

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, छठ पर्व में घर जा रहे थे दोनों

- फ़ोटो

AURANGABAD : जिले से इस वक्त की ताजा खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 139 पर मंजुराही गांव के पास हुआ है। कार और ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है।

मृतकों की पहचान जम्होर के विकास कुमार और ओबरा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के रहने वाले राजीव मेहता के तौर पर हुई है। यह दोनों कार पर सवार होकर छठ मनाने अपने घर जा रहे थे तभी एक ट्रक के साथ टक्कर में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार से दोनों युवकों को निकालने में स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों युवकों को एंबुलेंस के जरिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छठ के मौके पर इस हादसे से दोनों युवकों के गांवों में मातम पसर गया है।