Hindi News / news / बिहार : मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 लोगों को पिकअप ने कुचला, दोनों...

बिहार : मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 लोगों को पिकअप ने कुचला, दोनों की स्पॉट डेथ

1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Aug 30, 2021, 12:36:25 PM

बिहार : मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 लोगों को पिकअप ने कुचला, दोनों की स्पॉट डेथ

- फ़ोटो

AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से सामने आ रही है जहां तेज रफ़्तार पिकअप वैन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. लोगों ने सड़क जामकर घंटों बवाल काटा. 


घटना ओबरा थाना स्थित सदीपुर की है. मृतकों में सदीपुर गांव निवासी लक्ष्मण सिंह और जगदीश सिंह शामिल हैं. बताया जाता है कि लक्ष्मण और जगदीश सुबह-सवेरे टहलने निकले थे. तभी पीछे से अनियंत्रित तेज रफ़्तार पिकअप वैन ने दोनों को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गये और एनएच 139 को घंटों जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. 


घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना की पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया. लोगों को समझा बुझाकर जाम को छुड़वाया गया. मृतक के परिवार को मुआवजे देने की भी बात कही. वहीं ओबरा थाना की पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेज दिया है.