ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

औरंगाबाद में क्रशर मालिक की गोली मारकर हत्या, घर में सोने के दौरान हुआ हमला

AURANGABAD: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि वे एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने औरंगाबाद में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी ह

औरंगाबाद में क्रशर मालिक की गोली मारकर हत्या, घर में सोने के दौरान हुआ हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि वे एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने औरंगाबाद में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बेखौफ अपराधियों ने क्रशर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी है। तीन की संख्या में आए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।


औरंगाबाद में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। आए दिन अपराध की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। वहीं पुलिस कुंभकरणी नींद में सोई हुई है। औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र में 3 की संख्या में आए अपराधियों ने नींद में सो रहे क्रेशर मालिक सत्येंद्र सिंह को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया और आराम से चलते बने।


बताया जाता है कि अहले सुबह 45 वर्षीय सत्येंद्र सिंह अपने घर में सोए हुए थे तभी तीन की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने सोए अवस्था में सत्येंद्र सिंह पर गोलियां दाग दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि सत्येंद्र सिंह खून से लथपथ पड़े हैं। 


जब तक परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक ओबरा थाना के चेचाढ़ी गांव के रहने वाले थे और गिट्टी का व्यवसाय करते थे। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।