1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Oct 21, 2019, 2:22:29 PM
- फ़ोटो
AURANGABAD : इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है औरंगाबाद जिले से जहां गश्ती के दौरान बड़ी कंटेनर ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी. जिसमें थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल पुलिसवालों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
घटना जिले के मदनपुर थाना इलाके की है. जहां एनएच 2 रानीकुआं के पास बड़ा हादसा हुआ है. शिवगंज से गश्ती कर लौट रही पुलिस जीप को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी. थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी समेत 5 पुलिसवाले गंभीर रूप से जख्मी हो गए. आनन-फानन में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में ड्राइवर मोहन पासवान, बिपिन कुमार, नवीन कुमार पासवान, संजीत कुमार और हवलदार नारद प्रसाद यादव शामिल हैं.
घटना की सूचना मिलते ही फौरन इंस्पेक्टर नेहाल अहमद खां और एसआई सत्येंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे. पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है. इंस्पेक्टर नेहाल अहमद खां ने बताया कि गाड़ी के मालिक से बातचीत करने की कोशिश की जा रही है.