ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

औरंगाबाद में डायरिया से दो दर्जन से अधिक लोग बीमार, ग्रामीणों ने कहा- अब तक नहीं पहुंची मेडिकल टीम, सीएचसी प्रभारी बोले- सूचना मिलने पर भेजी गयी टीम

AURANGABAD: औरंगाबाद के नत्थू बिगहा गांव में डायरिया ने कोहराम मचा रखा है। गांव के 2 दर्जन से भी अधिक लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं। एक साथ इतने लोग बीमार है इसके बावजूद गांव मे

औरंगाबाद में डायरिया से दो दर्जन से अधिक लोग बीमार, ग्रामीणों ने कहा- अब तक नहीं पहुंची मेडिकल टीम, सीएचसी प्रभारी बोले- सूचना मिलने पर भेजी गयी टीम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद के नत्थू बिगहा गांव में डायरिया ने कोहराम मचा रखा है। गांव के 2 दर्जन से भी अधिक लोग इस बीमारी से ग्रसित हैं। एक साथ इतने लोग बीमार है इसके बावजूद गांव में अब तक मेडिकल टीम नहीं पहुंच पायी है। जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक साथ कई लोग डायरिया से पीड़ित है लेकिन इनकी सुध अब तक किसी ने नहीं ली है। 


ग्रामीणों का कहना था कि गांव में रहने वाले ग्रामीण चिकित्सकों से लोग अपना इलाज करवा रहे हैं। घर में लोगों को पानी चढ़ायी जा रही है। बीमार लोगों में कई लोगों की तबीयत ज्यादा खराब है। लेकिन इनका इलाज कराने की पहल अब तक ना तो स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी ने की हौ और ना ही किसी कर्मचारी ने ही। यहां के ग्रामीणों का यही कहना है।   


ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद जब हमारी टीम ने मदनपुर के सीएचसी प्रभारी से मिलकर नत्थू बिगहा गांव की स्थितियों से उन्हें अवगत कराया और जब इस संबंध में सवाल किया तब मदनपुर सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. यतीन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही एक टीम का गठन किया गया। जिसे नत्थू बिगहा गांव में भेजा गया है। यह टीम वहां पहुंचकर आवश्यक दवाओं का वितरण करेगी। साथ ही जिनकी भी तबीयत खराब है उन्हें मदनपुर या फिर सदर अस्पताल में एडमिट कराएगी।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता