Hindi News / news / औरंगाबाद में भूमि विवाद में जमकर गोलीबारी, 1 की मौत, 4 घायल

औरंगाबाद में भूमि विवाद में जमकर गोलीबारी, 1 की मौत, 4 घायल

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 11, 2019, 12:22:50 PM

औरंगाबाद में भूमि विवाद में जमकर गोलीबारी, 1 की मौत, 4 घायल

- फ़ोटो

AURANGABAD : जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां भूमि विवाद में जमकर गोलीबारी हुई है. जिसमें मौके पर ही एक शख्स की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं. घटना औरंगाबाद के मदनपुर थाना इलाके के मुंशी बिगहा की है. जहां 4 कट्ठा जमीन के लिए दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में सुधीर यादव की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है. वहीं दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल कायम है. औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट