1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Nov 20, 2019, 11:19:36 AM
- फ़ोटो
AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी ख़बर औरंगाबाद से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में तीन छात्र हैं. घटना अम्बा थाना क्षेत्र के पोला गांव के पास की है.
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई हैं. मृतकों में तीन छात्र और एक टैंकर का ड्राइवर है. मृतक छात्रों की पहचान अम्बा के किशुनपुर निवासी निखिल पाठक, हरिहरगंज निवासी हर्ष उर्फ टिक्कू और हरिहरगंज के ही प्रकाश के रूप में की गई है जबकि मृत चालक की पहचान रोहतास के तिलौथू निवासी नंदू गौड़ के रूप में की गई है.
मृतक छात्रों की उम्र 15 से 17 साल के बीच बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक तीनों छात्र हरिहरगंज के एक कोचिंग संस्थान के छात्र है और कोचिंग खत्म होने के बाद बाइक से वे आ रहे थे, तभी एनएच-139 पर पोला गांव के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही टैंकर की चपेट में आ गए. हादसे के बाद टैंकर भी थोड़ी दूर जाकर पलट गया और उसके चालक की भी मौत हो गई.