Hindi News / news / औरंगाबाद में SSB और पुलिस की छापेमारी, हैंड ग्रेनेड, राइफल, गोली बरामद

औरंगाबाद में SSB और पुलिस की छापेमारी, हैंड ग्रेनेड, राइफल, गोली बरामद

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 02, 2019, 7:51:01 AM

औरंगाबाद में SSB और पुलिस की छापेमारी, हैंड ग्रेनेड, राइफल, गोली बरामद

- फ़ोटो

AURANGABAD: बड़ी ख़बर औरंगाबाद से है जहां एसएसबी और पुलिस की छापेमारी में एक हैंड ग्रेनेड, राइफल और गोली बरामद की गई है. लखनवा गांव के पास चलनिया पहाड़ के जंगलों में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त छापेमारी हुई. छापेमारी में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और गोली की बरामदगी हुई है. टंडवा थानाध्यक्ष ने बताया कि नक्सलियों की धड़-पकड़ और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाये गए इस अभियान में पुलिस को ये सफलता मिली है. पुलिस ने आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही.   औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट