Hindi News / news / औरंगाबाद: ऑटो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, हादसे में 2 महिला की...

औरंगाबाद: ऑटो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, हादसे में 2 महिला की मौत, कई घायल

1st Bihar Published by: Updated Jun 06, 2021, 11:49:43 AM

औरंगाबाद: ऑटो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, हादसे में 2 महिला की मौत, कई घायल

- फ़ोटो

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में दो महिला की मौत हो गयी है। घटना औरंगाबाद-हरिहरगंज मुख्य मार्ग पर उस वक्त हुई जब शादी समारोह में शामिल होकर एक परिवार झारखंड से डोमनी लौट रहा था। तभी छकनवार गांव के पास एक हाइवा ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी।


इस हादसे में दो महिलाओं की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गये। इस घटना के दौरान अंबा थाना क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।