Hindi News / news / औरंगाबाद में एक व्यक्ति की मौत, सड़क दुर्घटना में गई जान

औरंगाबाद में एक व्यक्ति की मौत, सड़क दुर्घटना में गई जान

1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Feb 24, 2021, 9:26:55 PM

औरंगाबाद में एक व्यक्ति की मौत, सड़क दुर्घटना में गई जान

- फ़ोटो

AURANGABAD : इस वक्त एक ताजा खबर औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है, जहां रोड एक्सीडेंट में एक मदजूर की मौत हो गई है. मौजदूर की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


घटना औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना क्षेत्र की है, जहां बुधवार को सिमरी-कला के पास रोड एक्सीडेंट में एक मदजूर की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि मजूदर काम से लौट रहा था. इस दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए कुटुम्बा रेफेरल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसने दम तोड़ दिया. 


मृतक मजदुर की पहचान भोला पासवान के रूप में की गई है. घटना के बाद मृतक मौजदूर के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.