Hindi News / news / मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, हालत नाजुक

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, हालत नाजुक

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 22, 2019, 4:05:28 PM

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, हालत नाजुक

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े शिक्षक को गोली मार दी है. घटना जिले के साहेबगंज थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े बैधनाथपुर महावीर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. कामरुद्धजमा को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. अपराधियों ने  प्रधानाध्यापक को दो गोली मारी है, जिसके बाद वे गंभीर रुप से घायल होकर गिर गए. घायल प्रधानाध्यापक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.  पुलिस ने घटना स्थल से कई खोखा भी बरामद की है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट