ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बाहुबली अतीक अहमद पर फिर कसा शिकंजा, कई मकान और ऑफिस समेत 60 करोड़ की संपत्ति सील

DESK: जो यूपी के बाहुबली दूसरे को रुलाते थे आज वह सीएम योगी की कार्रवाई से खुद रो रहे हैं. यूपी में बाहुबलियों के खिलाफ लगातार योगी सरकार की कार्रवाई जारी है. लखनऊ में बाहुबली

बाहुबली अतीक अहमद पर फिर कसा शिकंजा, कई मकान और ऑफिस समेत 60 करोड़ की संपत्ति सील
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: जो यूपी के बाहुबली दूसरे को रुलाते थे आज वह सीएम योगी की कार्रवाई से खुद रो रहे हैं. यूपी में बाहुबलियों के खिलाफ लगातार योगी सरकार की कार्रवाई जारी है. लखनऊ में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के दो घर गिराने के बाद प्रयागराज में बाहुबली अतीक अहमद के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की. अतीक और अंसारी की इससे पहले भी कई संपत्ति जब्त हो चुकी है. तीसरे बाहुबली विधायक विजय मिश्रा जेल की हवा खा रहे है. 

पूर्व सांसद की 60 करोड़ की संपत्ति सील

पुलिस और प्रशासन बाहुबली अतीक अहमद के कार्यालय समेत दो मकानों को गुरुवार को सील कर दिया. कुर्क संपत्ति की कीमत 35 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. बुधवार को पुलिस ने अतीक की 5 संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत सील किया था. उसकी कीमत भी 25 करोड़ थी. अतिक के ठिकाने पर लगातार कार्रवाई जारी है. 

डीएम ने दिया था आदेश

प्रयागराज के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने एसएसपी को पांच अगस्त, 2020 के पत्र और कैंट थाना प्रभारी की आख्या के आधार पर पूर्व सांसद अतीक की सात अचल संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया था. एसएसपी ने उपरोक्त आख्या में अतीक अहमद द्वारा अर्जित की गई इन अचल संपत्तियों को कुर्क करने की सिफारिश की थी. इन अचल संपत्तियों में खुल्दाबाद थाना एरिया में चार संपत्तियां, धूमनगंज थाना में दो संपत्ति और सिविल लाइंस थाना में एक संपत्ति शामिल था. कुल सील हुई सपंत्ति की कीमत करीब 60 करोड़ रुपए से अधिक प्रशासन ने बताया है.  बता दें कि अतीक अहमद जेल में बंद है. 

टैग्स