Hindi News / news / लिपि सिंह के समर्थन में बिहार सरकार का खुला समर्थन, मंत्री नीरज कुमार...

लिपि सिंह के समर्थन में बिहार सरकार का खुला समर्थन, मंत्री नीरज कुमार ने कहा-ASP किसी गाड़ी से जा सकती हैं, मीडिया जाकर पुलिस मैनुअल पढ़े, देखे वीडियो

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 24, 2019, 5:54:23 PM

लिपि सिंह के समर्थन में बिहार सरकार का खुला समर्थन, मंत्री नीरज कुमार ने कहा-ASP किसी गाड़ी से जा सकती हैं, मीडिया जाकर पुलिस मैनुअल पढ़े, देखे वीडियो

- फ़ोटो

PATNA : दिल्ली में अनंत सिंह की ट्रांजिट रिमांड के लिए जदयू के एक विधान पार्षद की गाड़ी से घूम रही लिपि सिंह को सरकार का समर्थन मिल गया है. मंत्री नीरज कुमार ने लिपि सिंह पर सवाल उठाने वाले को पुलिस मैनुअल पढ़ने की सलाह दी है. मंत्री ने कहा है कि लिपि सिंह किसी गाड़ी से जा सकती हैं उन पर सवाल उठाने का हक मीडिया को नहीं है. https://www.youtube.com/watch?v=rT1tAROfOhU मीडिया पर भड़के मंत्री नीरज कुमार नवादा में मौजूद मंत्री नीरज कुमार लिपि सिंह पर सवाल उठाने वाली मीडिया पर जमकर भड़के. मंत्री ने कहा कि मीडिया जाकर पुलिस मैनुअल पढ़े. लिपि सिंह किसी भी गाड़ी पर जा सकती हैं. राजनेता की बेटी होना उनका गुनाह नहीं है. लिपि सिंह सही काम कर रही हैं, उन पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिये. नीरज कुमार पर अनंत सिंह का रहा है आरोप मंत्री नीरज कुमार पर अनंत सिंह पहले से आरोप लगाते रहे हैं. अनंत सिंह कहते रहे हैं कि नीरज कुमार ललन सिंह के इशारे पर उन्हें फंसाने की साजिश रचते रहे हैं.