ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

पप्पू यादव ने जले पर छिड़का नमक, कहा - चौबे जी स्याही से तकलीफ में आ गए, पटना के लोग 15 दिन पानी में डूबे रहे

PATNA : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के ऊपर स्याही फेंके जाने की घटना के बाद जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने चुटकी ली है। पप्पू यादव ने अश्

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के ऊपर स्याही फेंके जाने की घटना के बाद जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने चुटकी ली है। पप्पू यादव ने अश्विनी चौबे के जले पर नमक छिड़कते हुए कहा है कि मंत्री जी को स्याही से दर्द हो गया, जबकि पटना के लोग 15 दिनों तक नाले के पानी में डूबे रहे। 


पप्पू यादव ने कहा है कि मंत्री महोदय को पटना के लोगों की पीड़ा समझनी चाहिए। उन्हें यह बताना चाहिए कि पटनावासियों की पीड़ा का जिम्मेदार कौन है। अश्विनी चौबे लंबे वक्त तक बिहार के नगर विकास मंत्री थे और उन्होंने पटना को पेरिस बनाने का सपना दिखाया था। 


पप्पू यादव ने कहा है कि पटना को पेरिस बनाने का जो सपना अश्विनी चौबे ने दिखाया उसका क्या हुआ, इसका जवाब जनता चाहती है। हालांकि पप्पू यादव ने स्याही फेंकने की सियासत का समर्थन नहीं किया है। आपको बता दें कि पीएमसीएच में डेंगू मरीजों से मिलने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे पर पप्पू यादव की ही पार्टी के एक युवा कार्यकर्ता ने स्याही फेंकी थी।

टैग्स