Hindi News / news / आशीष सिन्हा होंगे सीता साहू खेमे के डिप्टी मेयर उम्मीदवार, कैंडिडेट बनने के...

आशीष सिन्हा होंगे सीता साहू खेमे के डिप्टी मेयर उम्मीदवार, कैंडिडेट बनने के लिए आरजेडी छोड़ बीजेपी करना पड़ा ज्वाइन

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 19, 2019, 8:22:41 PM

आशीष सिन्हा होंगे सीता साहू खेमे के डिप्टी मेयर उम्मीदवार, कैंडिडेट बनने के लिए आरजेडी छोड़ बीजेपी करना पड़ा ज्वाइन

- फ़ोटो

PATNA : लंबी माथापच्ची के बाद आखिरकार मेयर सीता साहू ने अपने खेमे से डिप्टी मेयर के लिए कैंडिडेट फाइनल कर लिया है। मेयर खेमे की तरफ से आशीष कुमार सिन्हा डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार होंगे। शुक्रवार की शाम मेयर सीता साहू ने खुद आशीष कुमार सिन्हा के उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया। खास बात यह है कि अब तक आरजेडी में रहे आशीष कुमार सिन्हा को डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बनने के पहले बीजेपी में शामिल होना पड़ा। आशीष सिन्हा ने अपनी उम्मीदवारी तय होने के पहले शुक्रवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। पटना से राजन की रिपोर्ट