ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या की रच डाली साजिश, पुलिस ने दोनों को दबोचा

PATNA CITY: पटना के खुसरूपुर में मगन यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने प्रेमी उद

आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या की रच डाली साजिश, पुलिस ने दोनों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना के खुसरूपुर में मगन यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने प्रेमी उदय यादव के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। 


बता दें कि खुसरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मगन यादव नामक व्यक्ति की बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की जांच में हत्या के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। मामले में जानकारी देते हुए फतुहा डीएसपी सियाराम यादव ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले मगन यादव नामक व्यक्ति की खुसरूपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। जिसमें मृतक मगन यादव की पत्नी और उसका प्रेमी उदय यादव शामिल है। उदय पंडारक का रहने वाला है। 


डीएसपी सियाराम यादव ने बताया कि मगन यादव की पत्नी ने अपने प्रेमी उदय यादव के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी । पुलिस ने बताया कि पत्नि के प्रेम प्रसंग की भनक जब पति को लग गयी तब उसने पत्नी को काफी समझाया था। कहा कि उदय यादव के साथ किसी तरह का संबंध नहीं रखो। पति की यही बात उसे चुभ गयी और उसने प्रेमी उदय यादव के साथ मिलकर पति मगन यादव की हत्या की साजिश रच डाली। जिसके बाद उदय यादव ने अपने साथी के साथ पहुंचकर खुसरूपुर में ही मगन यादव की हत्या कर दी। फिलहाल इस मामले में एक देसी कट्टा सहित एक कारतूस बरामद किया गया है। खुसरूपुर थानाध्यक्ष चंद्रभानु और उनकी टीम ने इस मामले में सफलता हासिल की।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता