ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

अरवल में महिला की मौत, अपराधियों ने मर्डर कर चलती गाड़ी से फेंका शव, इलाके में सनसनी

ARWAL : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ खत्म हो गया है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या या अपराध जगत से जुड़ी खबरें सामने नहीं आती हो।

अरवल में महिला की मौत, अपराधियों ने मर्डर कर चलती गाड़ी से फेंका शव, इलाके में सनसनी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARWAL : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ खत्म हो गया है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या या अपराध जगत से जुड़ी खबरें सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अरवल से निकल कर सामने आया है। जहां एक महिला की हत्या कर दी गई है। इसके बाद अपराधियों इस महिला के शव को चलती गाड़ी से फेंक मौके से फरार हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव के समीप खगोल-बारुण सोन कैनाल पथ पर एक अज्ञात महिला की शव बरामद हुई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की किसी दूसरे जगह पर  हत्या कर अपराधियों ने शव यहां लाकर को फेंक दिया। वहीं, ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की लाश देखकर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया।


बताया जा रहा है कि, एफएसएल की टीम के द्वारा जांच का नमूना एकत्रित किया जा रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला को हत्या कर चलती गाड़ी से फेंका गया है। महिला के नाक से निकल रही है इससे प्रतीत हो रहा है कि हत्या के तुरंत बाद ही महिला की लाश को सोन कैनल रोड पर अपराधियों ने फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। महिला ब्लैक शर्ट और काला जींस पहनी हुई है।