ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

अरवल: रेप में विफल बदमाश ने जिंदा जलाकर मां-बेटी की कर दी थी हत्या, उसी घर को फिर से लगाई आग

ARWAL: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। अरवल में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर उसी घर को आग के हवाले कर दिया, जिस घर में पिछले दिनों मां-बेटी को जिंदा

अरवल: रेप में विफल बदमाश ने जिंदा जलाकर मां-बेटी की कर दी थी हत्या, उसी घर को फिर से लगाई आग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। अरवल में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर उसी घर को आग के हवाले कर दिया, जिस घर में पिछले दिनों मां-बेटी को जिंदा जला दिया था। इस बार बदमाशों का निशाना उसी केस की सूचक थी हालांकि समय रहते सूचक महिला घर से बाहर निकल गई थी। बता दें कि बीते 29 नवंबर को दुष्कर्म में विफल होने पर आरोपी ने मां-बेटी को जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी।


दरअसल, अरवल के परासी थाना क्षेत्र के चकिया गांव में शनिवार की देर रात पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक बार फिर से उसी घर को आग लगा दिया, जिस घर में मां-बेटी की पिछले दिनों जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। उस केस की सूचक को जिंदा जलाकर मारने की प्लानिंग थी। लेकिन केस की सूचक आरती देवी ने घर से भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। केस की सूचक मृतका की गोतनी आरती ने बताया कि शनिवार की देर रात दो लोग उसके घर पहुंचे थे और घर में रखे नेवारी में आग लगा दिया था।


उधर, घटना की जानकारी दिए जाने के घंटों पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बाद में ASP रोशन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परासी थाने की पुलिस को मामले की छानबीन करने का निर्देश दिया है। बता दें कि बीते 29 नवंबर को दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपी ने घर को आग के हवाले कर दिया था, जिसमें झुलस कर मां सुमन देवी और सात साल की बेटी श्रद्धा कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना ने बिहार की सियासत को हिलाकर रख दिया था।