ब्रेकिंग न्यूज़

MP-MLA Court : राहुल गांधी के विवादित बयान पर आज एमपी-एमएलए कोर्ट का फैसला, राजनीतिक हलचल तेज Bihar Election Voting: पहले चरण में महिलाओं ने किया रिकॉर्ड मतदान, गांव-शहर में दिखा उत्साह Bihar election 2025 : पहले चरण में जबरदस्त वोटिंग, मोकामा बनी सियासत का अखाड़ा; किसके सिर पर सजेगा ताज Bihar Election 2025: पटना में क्यों रहा मतदान प्रतिशत सबसे कम, जानें क्या है कारण? Bihar politics : विजय सिन्हा पर लखीसराय में क्यों हुआ हमला? पिछले साल भी यहीं हुआ था विरोध;जानिए आखिर क्या है वजह Bihar Election 2025: पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ मतदान, जानें कौन सा जिला रहा सबसे आगे और कहां हुआ सबसे कम मतदान? Bihar Weather: बिहार के दर्जन भर जिलों में गिरा तापमान, अगले 3 दिनों तक कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल Bihar Chunav : सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: अब उम्मीदवारों को नामांकन पत्र में बताना होगा हर आपराधिक मामला — बिहार चुनाव के बीच अहम फैसला Bihar News: बिहार के कटिहार से अपहृत 'कृष्णा' भागलपुर से बरामद, 72 घंटे बाद पुलिस को मिली सफलता Bihar News: सांसद रवि किशन को फिर मिली जान से मारने की धमकी, बिहार के शख्स की तलाश में जुटी पुलिस

अरवल का कुर्था थाना बना बिहार में नंबर-1, केंद्रीय गृह मंत्रालय की घोषणा

1st Bihar Published by: Updated Wed, 07 Apr 2021 07:04:39 AM IST

अरवल का कुर्था थाना बना बिहार में नंबर-1, केंद्रीय गृह मंत्रालय की घोषणा

- फ़ोटो

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अरवल जिले के कुर्था पुलिस स्टेशन को वर्ष 2020 के लिए बिहार का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया है। पिछले दिनों गृह मंत्रालय की एक टीम ने बिहार के कई थानों का दौरा किया था। इस दौरान टीम ने थाने की बिल्डिंग, साफ-सफाई, महिला पुलिसकर्मियों के लिए शौचालय, बैरेक जैसी सुविधाओ का आकलन किया गया था। खासबात यह रही कि गृह मंत्रालय की सर्वे टीम ने कुर्था में आम लोगों से भी पुलिस की छवि को लेकर बातचीत की थी। लोगों से यह जानने की कोशिश की गई कि किसी घटना की सूचना देने पर पुलिस का रिस्पांस टाइम क्या होता है। थाना में जाने पर पुलिस का व्यवहार कैसा होता है।


इन तमाम बिन्दुओं पर फीडबैक लेने के बाद गृह मंत्रालय ने कुर्था को बिहार के बेस्ट थानों की रैंकिंग में नंबर वन दिया है। सूत्रों के अनुसार इस लिस्ट में पटना के गांधी मैदान थाना, धनरूआ थाना, पूर्णिया का सदर थाना, नालंदा का एक थाना व कुर्था थाना का टीम ने सर्वे किया था। 2019 में राजगीर थाना को पहला स्थान मिला था।


अव्वल थाने का चयन इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऑफिस के कमरे की स्थिति, सिपाहियों के रहने की व्यवस्था, थाना सुरक्षा, महिलाओं के लिए शौचालय, महिला शिकायतकर्ताओं की बात सुनने की क्या व्यवस्था है, थाना के गेट में प्रवेश करने के साथ क्या व्यवहार होता है, शौचालय की साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था, महिलाओं से संबंधित अपराध के मामलों में कार्रवाई, एससी एसटी से जुड़े अपराधों में कार्रवाई, गिरफ्तारी का प्रतिशत व संपत्ति से जुड़े अपराधों में रिकवरी के आधार पर होता है। कुर्था थानाध्यक्ष दिनेश सिंह को पुलिस मुख्यालय अब सम्मानित करेगा। आपको बता दें कि देश के 16 हजार थानों के बीच प्रतियोगिता होती है जिसमें 10 थानों का चयन होता है। इन दस थानों में बिहार का कुर्था थाना भी शामिल है। गृह मंत्रालय ने कुर्था पुलिस स्टेशन के लिए सर्टिफिकेट जारी किया है। कुर्था के थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह को गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।