ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

अरवल जिला शिक्षा पदाधिकारी गिरफ्तार, पत्नी ने लगाया पति पर अवैध संबंध का आरोप

ARWAL: अरवल के जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवचंद्र बैठा को आज उनके कार्यालय के पास से सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। उनक

अरवल जिला शिक्षा पदाधिकारी गिरफ्तार, पत्नी ने लगाया पति पर अवैध संबंध का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल के जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवचंद्र बैठा को आज उनके कार्यालय के पास से सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। उनकी पत्नी पवन कुमारी ने सीतामढ़ी कोर्ट में पति शिवचंद्र बैठा के खिलाफ परिवाद दायर किया था। वारंट जारी होने के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। फिलहाल मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है। 


जिला शिक्षा पदाधिकारी की पत्नी का आरोप था कि उन्हें छोड़कर उनके पति किसी गैर महिला के साथ अरवल में रहते हैं। उस महिला को अपनी पत्नी की तरह रखते हैं। पति पर महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप पत्नी ने शिवचंद्र बैठा पर लगाया था। पवन कुमारी का यह भी आरोप था कि जब वह इसका विरोध करती है तब पति उसे शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया करते हैं। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। अब उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई हो रही है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता